कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वावधान में टीपी स्कीम रोड के पास देशभक्ति एवं संस्कार निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्कूल के प्रधान विपिन अग्रवाल, उपप्रधान आलोक सिंहल, सचिव ललित भूषण एवं कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि हमारे जीवन में सबसे पहला स्थान माता-पिता का है जो हमारी खुशहाली के लिए सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। इसके बाद गुरुजन आते हैं जो हमें सही दिशा और संस्कार प्रदान करते हैं। इन सब से बढ़कर हमारी भारत माता है जिसके लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया।
शिक्षाविद प्रो. सीएल ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए, जबकि शिक्षाविद प्रीति कपूर ने समय प्रबंधन के महत्व को विस्तार से समझाया।