फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : पैरा खिलाड़ी शर्मिला स्पोर्ट्स वुमन अवॉर्ड के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर स्थित सनसिटी निवासी पैरा खिलाड़ी शर्मिला का चयन स्पोर्ट्स वुमन अवॉर्ड के लिए हुआ है। उनको को यह पुरस्कार 10 मार्च को करनाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल शर्मिला सहित अन्य चयनित खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली महिलाओं को यह अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगे।
स्पोर्ट्स वुमन अवॉर्ड के लिए शर्मीला का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। दो बेटियों की मां शर्मिला महज ढाई साल में ही अपनी कड़ी मेहनत और प्रबल इच्छा शक्ति से यह मुकाम हासिल किया है। गत वर्ष इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शर्मिला ने सराहनीय प्रदर्शन किया था। शर्मिला जिले की पहली महिला बस कंडेक्टर भी रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मिला ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चौथा स्थान. 13वीं फज्जा वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2022 में 5वां स्थान प्राप्त किया था। मार्च 2022 में नेशनल शॉटपुट और मार्च 2021 में नेशनल शॉटपुट में स्वर्णपदक, इंडियन ओपन-2021 में जेवेलिन में एक स्वर्ण और शॉटपुट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें