फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: तीन युवकों के अपहरण का मामला, एक की कर दी थी हत्या; दो लाख वसूली थी फिरौती

Wed, 08 Mar 2023 05:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी

सार

सात माह पुरानी इस घटना में राजस्थान के पिलानी थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कर रेवाड़ी भेजी गई है। शहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी शहर में 3 लोगों का अपहरण कर एक युवक की हत्या और दो लाख रुपए फिरौती वसूल करने का मामला सामने आया है। सात माह पुरानी इस घटना में राजस्थान के पिलानी थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कर रेवाड़ी भेजी गई है। शहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जिला झुन्झुनू के थाना पिलानी के तहत आने वाले गांव नरहड़ निवासी ईश्वर सिंह 27 अगस्त 2022 को अपने घर से सुबह के समय निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस बीच किसी महेश कुमार नामक युवक ने उसके बहनोई को गांव कुहाड़वास निवासी कर्ण सिंह को कॉल की और बताया कि ईश्वर और उसके साथियों को हमने किडनैप किया हुआ है। अगर 15 लाख रुपए नहीं दिए तो इनको मार देंगे।

ईश्वर सिंह की मां ज्यानकी देवी ने तुरंत इसकी शिकायत पिलानी थाना में दर्ज कराई। पिलानी थाना पुलिस ने उस वक्त अपहरण का मामला दर्ज किया था। आरोपियों के चंगुल से छूटने से पहले महेश कुमार व अनिल कुमार के अलावा अन्य आरोपियों ने पीड़ित के परिवार से 2 लाख 7 हजार रुपए की फिरौती भी वसूल की थी। आरोपियों ने ईश्वर के अलावा उसके दोस्त सुरेश कुमार और गुलाब सिंह का रेवाड़ी शहर के झज्जर चौक से अपहरण किया था। आरोपी तीनों को एक घर में ले गए, जहां बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन


आरोपियों की पिटाई से सुरेश कुमार की मौत हो गई थी। बाद में पिलानी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मृतक सुरेश कुमार के भाई नथमल सैनी ने शिकायत देते हुए बताया था कि उनके भाई को किडनैप कर हत्या कर दी गई। इसके बाद से ही मामले में पिलानी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही थी। ईश्वर सिंह, गुलाब सिंह और सुरेश कुमार का अपहरण रेवाड़ी शहर के झज्जर चौक से हुआ था। इसलिए झुन्झुनू जिला के पिलानी थाना की पुलिस ने अब जीरो एफआईआर दर्ज कर रेवाड़ी भेजी है। पुलिस का कहना है कि तीनों का अपहरण रेवाड़ी से हुआ था। इसलिए अब इसमें रेवाड़ी पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी। एक दिन पहले झुन्झुनू एसपी कार्यालय की तरफ से रेवाड़ी एसपी कार्यालय को सूचित किया गया था। शहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें