फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवा ग्राम पंचायत में पाल्हावास की टीम ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
पाल्हावास में आयोजित युवा ग्राम पंचायत। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। डायट हुसैनपुर की तरफ से रविंद्र कुमार पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में जिलास्तरीय युवा ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय की प्राचार्य शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास की टीम ने खंड जाटूसाना में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस युवा ग्राम पंचायत में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्राचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत के बारे में जानकारी देना था, जिसमें ग्राम पंचायत के क्या-क्या अधिकार हैं और ग्राम पंचायत सरपंच और पंच मिलकर क्या भूमिका गांव को उन्नति के रास्ते पर ले जाने में निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ऑब्जर्वर के रूप में डॉक्टर रामपाल शास्त्री रहे और निर्णायक मंडल की भूमिका में हरीश यादव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगली गोधा के भारत गौड़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा से प्रवक्ता सौरभ यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सरपंच महेश, पूर्व सरपंच गजराज यादव, जेपी यादव, डॉक्टर सतीश, एसएमसी प्रधान सुमन, एमसी के अन्य सदस्य और और स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें