फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओवरलोड डंपर जब्त, 4.79 लाख का किया चालान

Sat, 27 Sep 2025 07:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11मौके पर जब्त किए गए डंपर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और आरटीए विभाग की संयुक्त टीम ने एनएच 48 पर विशेष जांच अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों की जांच की। धारूहेड़ा के पास जांच के दौरान सात डंपर वाहन ओवरलोड पाए गए। इन पर 4.79 लाख रुपये का चालान किया गया। टीम ने ओवरलोड वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

टीम में एएसआई सचिन और आरटीए विभाग के योगेश मौजूद रहे। वाहनों को धारूहेड़ा टूरिज्म पार्किंग में इम्पाउंड कि गया। चेकिंग के दौरान चालकों के मोबाइल फोन की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल में कोई संदेहास्पद कॉल या संदेश नहीं मिला। किसी कर्मचारी की मिलीभगत का कोई प्रमाण नहीं पाया गया।
अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से किया गया। ओवरलोड वाहनों के चलते सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और सड़क निर्माण को नुकसान होता है। ऐसे में समय-समय पर की जाने वाली यह सघन जांच सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि नागरिक सुरक्षित रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें