फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाहरी बाईपास के तीन रेलवे फाटकों पर 207 करोड़ से बनेंगे ओवरब्रिज

Thu, 26 Feb 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विधानसभा में अपनी बात रखते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्र‌वक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबे समय से शहर में चली आ रही जाम की समस्या को दूर करने के लिए बाहरी बाईपास पर स्थित तीन प्रमुख रेलवे फाटकों पर 207 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। यह जानकारी लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विधानसभा में दी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बाहरी बाईपास पर रेवाड़ी-पटौदी, रेवाड़ी-दिल्ली और रेवाड़ी-रोहतक रेलवे फाटक होने के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लगा रहता है।
फाटक बंद होने पर घंटों तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं जिससे आमजन, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विधायक ने मंत्री से आग्रह किया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र गति दी जाए ताकि क्षेत्रवासियों को जाम से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह मांग काफी समय से चली आ रही है और अब इसके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

इस पर लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि उक्त रेलवे लाइनों पर बनने वाले वी-सेप के ओवरब्रिज का निर्माण कार्य विचाराधीन है। परियोजना के लिए 207 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसे रेलवे की योजना में भी शामिल कर लिया गया है। पुल निर्माण के लिए जीएडी को स्वीकृति मिल चुकी है और डीपीआर तैयार कर विभाग को भेज दी गई है।
मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें