फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईपीआर पर ऑनलाइन कार्यशाला में 250 से अधिक प्रतिभागी जुड़े

विज्ञापन
आईजीयू में आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार को लेकर ऑनलाइन कार्यशाला में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला का विषय बौद्धिक संपदा अधिकार की मूल बातें ज्ञान अर्थव्यवस्था की नींव रहा। कार्यशाला का उद्घाटन कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में आईपीआर राष्ट्रीय विकास और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील कुमार ने भारत की वैश्विक आईपीआर क्षेत्र में बढ़ती स्थिति पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता यासिर अब्बास जैदी ने पेटेंट, औद्योगिक डिजाइन और भौगोलिक संकेत जैसे विषयों पर जानकारी दी।
कार्यशाला का संचालन डॉ. कविता यादव ने किया। अंत में आईपीआर सेल की सहायक निदेशक डॉ. भारती ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग और भौतिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के डीपीआईआईटी एवं राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रो. सतिंदर बल, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. संगीता यादव, डॉ. उद्वास चट्टोपाध्याय, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें