जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनते हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेट
रेवाड़ी। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बुधवार को सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया।
जनसुनवाई में परिवार पहचान पत्र, आय सत्यापन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक विवरण संशोधन सहित विभिन्न प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें रखी गईं। डॉ. खोला ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नागरिकों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना आसान हुआ है।
डॉ. खोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए और नागरिकों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को राहत देना और प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाना है।
कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने त्वरित समाधान पर संतोष जताते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।