फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर में घुसा बेकाबू ट्रॉला, कार व मकान क्षतिग्रस्त, किसी को नहीं आई चोट

Sat, 08 Aug 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव गुरावड़ा ​स्थित एक मकान में घुसा ट्रॉला। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कोसली। गांव गुरावड़ा में वीरवार रात तेज रफ्तार एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और ग्रिल तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसा। इस हादसे में घर के बाहर खड़ी कार और घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान सो रहे परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

यह घटना वीरवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। गांव गुरावड़ा निवासी अनिल और ब्रह्म अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रहा ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ गया और ग्रिल तोड़ते हुए मकान में घुस गया।
ट्रॉले की टक्कर से घर के बाहर खड़ी किराएदार की कार क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए तेज धमाके से घर में सो रहे परिवार के सदस्य घबरा गए और तुरंत बाहर निकल आए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान और कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों ने देखा कि ट्रॉला मौके पर खड़ा था, जबकि चालक वहां से फरार हो चुका था। सूचना मिलने के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

तेज रफ्तार से हादसे होने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप बोहरा ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो ट्रॉला घर में घुसा हुआ था और चालक मौके से गायब था। उन्होंने आशंका जताई कि ट्रॉला तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हुआ होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहतक रोड पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी इसी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई थी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुधारने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


वर्जन:
पीड़ित की तरफ से शिकायत मिली है। अभी ट्राॅला चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।-मुकेश कुमार, थाना प्रभारी, रोडहाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें