फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 17 स्कूल वाहनों में से केवल 3 को पास, 14 फेल

Mon, 22 Apr 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्कूल वाहनों की चेकिंग करते आरटीए अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 में रविवार को फिटनेस जांच के लिए आए स्कूलों के अधिकांश वाहनों में खामियां पाई गईं। फिटनेस की परीक्षा में 17 स्कूल वाहनों में से केवल 3 ही पास हो पाए।
विज्ञापन

इस दौरान बसों में टूटी हेडलाइट, इंडिकेटर, सीसीटीवी कैमरे खराब, फायर सिलेंडर न होना, फर्स्ट एड बॉक्स के न होना आदि कमियां पाई गईं। शनिवार को फिटनेस के लिए आए 22 स्कूल वाहनों में से केवल 7 को ही पास किया गया। 15 वाहन नियमों पर खरे नहीं उतरे। इससे पहले जब फिटनेस की जांच हुई थी तब 29 में से दो ही बसें तय मानकों को पूरा कर पाई थीं।
वहीं जिला प्रशासन की ओर से प्राइवेट स्कूल संचालकों को अपने वाहन स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत पूरी तरह फिट रखने के लिए समय दिया हुआ है। अभी तक जिले में 839 स्कूल बसों की जांच की गई। जहां 265 अनफिट बसों को इंपाउंड और 60 बसों के चालान काटकर 3 लाख 58 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी किया गया है। कार्रवाई से बचने के लिए निजी स्कूल संचालक कैमरे व जीपीएस आदि लगवा रहे हैं। साथ ही अन्य खामियों को भी पूरा करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुरक्षा से लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीसी ने स्कूल संचालकों और प्रबंधकों के साथ बैठक कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्कूल संचालकों को सरकार द्वारा तय मानकों को पूरा करने वाली स्कूल बसों का ही संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश जारी कर रखे हैं। सभी स्कूल संचालक स्कूल वाहनों की फिटनेस को अपडेट रखें और चालकों का समय-समय पर मेडिकल करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें