फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार महाविद्यालयों में खेल कोच के पद दस वर्ष से रिक्त

Mon, 22 Apr 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली महाविद्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के चार महाविद्यालयों कोसली, नाहड़ कव्वाली, गुरावड़ा में खेल कोच के पद दस वर्ष से रिक्त पड़े हैं। कालेज में पर्याप्त खेल मैदान नहीं है। इससे दौड़ गतिविधियां भी नहीं हो पाती हैं। इसके चलते कालेज प्रशासन को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए खासकर 100, 200, 800 मीटर दौड़ व अन्य खेलों के लिए स्टेडियम का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से कोसली क्षेत्र के चार महाविद्यालयों में डीपी का पद रिक्त है। इन महाविद्यालयों के बीच में एक भी डीपी नहीं है, जिसके कारण चाह कर भी क्षेत्र की प्रतिभावान खिलाड़ी बिना प्रशिक्षण के अपना समय काट रहे हैं। दस सालों से क्षेत्र के इन महाविद्यालयों में ना ही कोई स्थाई डीपी की नियुक्ति हुई और ना ही गेस्ट के रूप में कोई प्राध्यापक की नियुक्ति की गई। इसके चलते महाविद्यालयों में खेलकूद गतिविधियां बंद है। छात्राओं को महाविद्यालय में सालभर में एक बार होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

वहीं सुधीर यादव प्राचार्य कोसली महाविद्यालय का कहना है कि क्षेत्र के चार महाविद्यालय कोसली, नाहड़ कव्वाली, गुरावड़ा में डीपी का पद कई साल से रिक्त हैं। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर डिमांड की गई है। छात्राओं की खेल गतिविधियों के लिए कालेज में कमेटी बनाई हुई है। समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिता होती है अगर कालेज के साथ ही स्टेडियम में प्रशिक्षक हो तो काफी लड़कियां भाग लेंगी। इस बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें