फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओटी को नए ब्लॉक में किया जाएगा शिफ्ट

Sun, 02 Nov 2025 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 200 बेड के नए नागरिक अस्पताल का मामला अभी सिरे नहीं चढ़ सका है लेकिन इस बीच सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग असुरक्षित होने के चलते उसे तोड़कर नया बनाया जाना है। तब तक वहां चल रही ओपीडी को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। सामान्य सर्जरी ऑपरेशन नए ब्लॉक में होंगे। इसके लिए ओटी को नए ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा। सभी ऑपरेशन एक ही जगह नई बिल्डिंग में हो जाएंगे। पीएमओ कार्यालय को ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट करने के लिए लिखा है। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन



नई मिली आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन को ट्रॉमा के ही सिटी स्कैन रूम में लगाया जाएगा। जगह फाइनल हो गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर मशीन को सुचारु कराने की प्राथमिकता रहेगी। डेंटल ओपीडी को नए ब्लॉक के 101 रूम में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। गायनी और बच्चों की ओपीडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी है लेकिन अभी जगह नहीं मिल सकी है।



ट्रॉमा सेंटर के सिटी स्कैन रूम में लगाया जाएगा



अब हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई अल्ट्रासाउंड मशीन भी मिली है जिसे अब ट्रॉमा सेंटर के सिटी स्कैन रूम में लगाया जाएगा। जगह फाइनल कर दी गई है। अब जल्द ही रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रोसेस पूरा होने के बाद उसे संचालन कराने की प्राथमिकता रहेगी। इस मशीन के संचालन होने पर लोगों को अल्ट्रासाउंड में मिल रही लंबी डेट से राहत मिल सकती है क्योंकि अभी फरवरी तक की डेट दी जा रही है जो मरीजों के लिए परेशानी का कारण है।
विज्ञापन




पुरानी बिल्डिंग में चल रही ओपीडी




अभी सिविल के पुराने ब्लॉक में गायनी ओपीडी, ओपीडी, चाइल्ड अल्ट्रासाउंड केंद्र, ब्लड बैंक, डेंटल ओपीडी, एसएनसीयू वार्ड, इंजेक्शन रूम, जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र, एक्सरे रूम, आयुर्वेदिक ओपीडी, गायनी वार्ड और पीएमओ ऑफिस का संचालन किया जाता है। यह बिल्डिंग 40 साल से भी ज्यादा पुरानी है जिससे डेंटल ओपीडी व गायनी ओपीडी में कई बार प्लास्टर भी गिर चुका है। वहां इलाज के लिए आने वाले पीड़ितों को भी दिक्कत होती है। अब पिछले दिनों ही इस बिल्डिंग को अनसेफ कर दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिफ्टिंग के लिए जगह की भी तलाश की जा रही है और जिला प्रशासन को अवगत कराया हुआ है लेकिन अभी मिल नहीं सकी है।



नई अल्ट्रासाउंड मशीन ट्रॉमा में लगेगी, जगह निश्चित कर दी है। डेंटल ओपीडी व जनरल सर्जरी ओटी को नए ब्लॉक में शिफ्ट करेंगे। दूसरी तरफ अभी नई जगह प्रशासन से कहीं पर मिली नहीं है। जगह मिलती है तो गायनी, बच्चों की ओपीडी और अन्य को वहां पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन




-डॉ. इंद्रजीत यादव, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें