जेल का निरीक्षण करतीं सचिव डॉ. रेनू सोलखे। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे की ओर से किया गया। इसके बाद डॉ. सोलखे ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों, रसोई, पेयजल, स्वच्छता एवं चिकित्सा कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जेल विधिक सहायता क्लीनिक को भी देखा। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि विचाराधीन कैदियों की सूची नियमित अपडेट रखी जाए। धारा 436ए सीआरपीसी के तहत पात्र बंदियों को समय पर रिहाई का लाभ दिलाया जाए। बंदियों को नालसा की जागृति योजना के तहत उनके विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता एवं पैरोल-फरलो की प्रक्रिया की जानकारी दी।