रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उपचार, भोजन, स्वच्छता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों व परामर्शदाताओं से मरीजों की रिकवरी, प्रगति तथा दी जा रही काउंसलिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। केंद्र प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।