फोटो संख्या:71- राजकीय स्कूल सुंदरह में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्स लेते विद्यार्थी-स्र
कनीना। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह कनीना में रस्साकशी, दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नशा मुक्ति पर केंद्रित खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शहीद सहायक उप निरीक्षक सूबे सिंह की गौरवगाथा के बारे में विस्तार से बताया।