रेवाड़ी। सभी थानों के साइबर पुलिसकर्मचारियों को इन्वेस्टिगेशन में आने वाली समस्याओं के बारे में
रेवाड़ी। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लाइन में सभी थानों के साइबर डेक्स इंचार्ज और साइबर थाना में तैनात अनुसंधानकर्ताओं/कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व दिल्ली से वरिष्ठ प्रबंधक साइबर विशेषज्ञ त्रिलोक चंद्र को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इन्होंने साइबर अपराधों के प्रकारों, सीडीआर/आईपीडीआर के विश्लेषण, आईपी एड्रेस ट्रैकिंग, मोबाइल फोरेंसिक, ईमेल ट्रेसिंग के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटा आदि के बारे चर्चा की। इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक आशीष चौधरी मौजूद रहे।