रेवाड़ी। खाटू श्याम मेला को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में साधारण श्रेणी के डिब्बों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इससे खाटू श्याम दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।
फाल्गुन माह में खाटू श्याम में मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। भीड़ के चलते ट्रेनों में जगह नहीं मिलती है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इसको देखते हुए ट्रेनों में साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19617/19618 मदार-रेवाडी-मदार ट्रेन में 28 फरवरी से 15 मार्च तक साधारण श्रेणी के 5 डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 19620/19619 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी से 15 मार्च तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार- रेवाड़ी रेलसेवा में 28 फरवरी से 15 मार्च तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19622/19621, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी से 15 मार्च तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 59630/59629 फुलेरा-जयपुर- फुलेरा ट्रेन में 28 फरवरी से 15 मार्च तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा में दिनांक 28 फरवरी 15 मार्च तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।