फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाईवाली चौक का नाम बदलने के प्रयास का किया विरोध

Tue, 05 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 8 नाईवाली चौक का नाम बदलने को लेकर बैठक करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सैन समाज उत्थान समिति की बैठक करतार सिंह जाटूवास की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें नाईवाली चौक का नाम बदलने के प्रयास का विरोध किया गया।
समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन ने कहा कि 21 जुलाई को खोरी मंडल के अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में कुछ लोगों ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से नाईवाली चौक का नाम राव तुलाराम पर करने की मांग की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाईवाली चौक का नाम बदलना उचित नहीं है। नाईवाली चौक सैन समाज के सम्मान का प्रतीक है। इस चौक का नाम यहां पर स्थित प्राचीन काल नाईवाली बगीची के कारण रखा गया था।
बैठक में फैसला लिया गया कि 12 अगस्त को सैन समाज उत्थान समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपकर नाईवाली चौक का नाम बदलने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में बालकिशन, ब्रह्मानंद दादरी, राजेन्द्र कुमार, राजेश चिलहड़, राजेश सैन, सूर्यकांत, ईश्वर सिंह सैन, जयप्रकाश सैन, सत्यनारायण सैन, रोहतास, लाला, मनीराम भादावस, अनिल सैन, गुरनाम, विकास सैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें