संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सैन समाज उत्थान समिति की बैठक करतार सिंह जाटूवास की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें नाईवाली चौक का नाम बदलने के प्रयास का विरोध किया गया।
समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन ने कहा कि 21 जुलाई को खोरी मंडल के अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में कुछ लोगों ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से नाईवाली चौक का नाम राव तुलाराम पर करने की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि नाईवाली चौक का नाम बदलना उचित नहीं है। नाईवाली चौक सैन समाज के सम्मान का प्रतीक है। इस चौक का नाम यहां पर स्थित प्राचीन काल नाईवाली बगीची के कारण रखा गया था।
बैठक में फैसला लिया गया कि 12 अगस्त को सैन समाज उत्थान समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपकर नाईवाली चौक का नाम बदलने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा।
बैठक में बालकिशन, ब्रह्मानंद दादरी, राजेन्द्र कुमार, राजेश चिलहड़, राजेश सैन, सूर्यकांत, ईश्वर सिंह सैन, जयप्रकाश सैन, सत्यनारायण सैन, रोहतास, लाला, मनीराम भादावस, अनिल सैन, गुरनाम, विकास सैन मौजूद रहे।