फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिला मौका, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे संपर्क

Tue, 10 Nov 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और मौका दिया जा रहा है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। एसडीएम दलबीर सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव ने कहा कि बीएलओ एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें। मतदाताओं का पता लगाने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों, परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर गणना प्रपत्र व्यक्तिगत रूप से या व्हाट्सएप, ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएं। मतदाताओं को प्रपत्र और आवश्यक घोषणापत्र भरने की प्रक्रिया भी समझाई जाए।
एसडीएम ने बताया कि जिले में कुल 7,39,338 मतदाताओं के लिए 792 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। इनमें से अब तक 6,42,127 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण हो चुका है। वहीं, एएसडीडी श्रेणी के तहत सत्यापन के लिए 1,17,211 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिले में 97,211 मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं। इनमें 32,769 मृत, 16,972 अनुपस्थित, 40,117 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 1,915 अन्य श्रेणी और 5,438 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनके नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार बावल में 2,30,037 मतदाताओं में से 2,04,578, कोसली में 2,48,951 में से 2,28,428 और रेवाड़ी में 2,60,350 में से 2,09,121 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।
एसडीएम ने पात्र मतदाताओं से अपील की कि यदि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वे अपने बीएलओ या संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालय से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करवाएं, ताकि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें