संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु 6 जोड़ी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09007/09008 वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में वलसाड से दिनांक 4 जुलाई से 25 जुलाई तक (04 ट्रिप) एवं भिवानी से 5 जुलाई से 26 जुलाई तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में साबरमती से दिनांक 24 जून से 29 जुलाई तक (11 ट्रिप) एवं हरिद्वार से दिनांक 25 जून से 30 जुलाई (11 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09407/09408, भुज-दिल्ली सराय-भुज स्पेशल द्वि-साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में भुज से दिनांक 2 जुलाई से 27 सितंबर तक (26 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से दिनांक 3 जुलाई से 28 सितंबर (26 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09557/09558, भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट-भावनगर टर्मिनस स्पेशल साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में भावनगर टर्मिनस से दिनांक 5 जुलाई से 27 सितंबर तक (13 ट्रिप) एवं दिल्ली कैंट से दिनांक 6 जुलाई से 28 सितंबर (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09405/09406, साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में साबरमती से दिनांक 2 जुलाई से 24 सितंबर तक (13 ट्रिप) एवं पटना से दिनांक 4 जुलाई से 26 सितंबर तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09523/09524, ओखा-दिल्ली सराय-ओखा स्पेशल साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में ओखा से दिनांक 2 जुलाई से 31 दिसंबर तक (27 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से दिनांक 3 जुलाई से 1 जनवरी 2025 तक (27 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साथ ही साबरमती-हरिद्वार द्वि साप्ताहिक स्पेशल एवं भावगगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को साबरमती से 18.45 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09557, भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट स्पेशल रेलसेवा प्रत्येक शुक्रवार को भावनगर टर्मिनस से 15.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 13.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।