संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पश्चिम रेलवे द्वारा राजकोट-खंडेरी-पदधारी रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 20913, राजकोट-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27 जून को राजकोट के स्थान पर सुरेन्द्रनगर से रवाना होगी अर्थात् यह रेलसेवा राजकोट-सुरेन्द्रनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20914, दिल्ली सराय-राजकोट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28 जून को दिल्ली सराय से रवाना होगी वह वांकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा वांकानेर-राजकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।