रेवाड़ी। बैठक में उपस्थित एम्स संघर्ष समिति के सदस्य। स्रोत: स्वयं
डहीना। मनेठी स्थित उप तहसील परिसर में एम्स संघर्ष समिति की बैठक श्योताज सिंह पूर्व सरपंच मनेठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें एम्स के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। सरकार से मांग की गई कि वायदे के अनुसार 6 मास के अंदर माजरा एम्स में ओपीडी शुरू करवाई जाए। एमबीबीएस कक्षाएं शुरू की जाएं।
4 जून के बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें मांग होगी कि कुंड में अनाज मंडी खोली जाए। उप तहसील मनेठी को उप मंडल का दर्जा दिया जाए। इस बैठक का मंच संचालन कैलाश बाबू ने किया। बैठक में राजेंद्र सिंह, डॉक्टर एचडी यादव, कैलाश यादव मनेठी, ओमप्रकाश सैन, धर्मवीर बल्डोदिया, जितेंद्र कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, दयाराम, रामनिवास शर्मा भालखी, मूल चंद आर्य प्राणपुरा, सतप्रकाश गोयल, जगदीश शर्मा पाड़ला आदि उपस्थित रहे।