एफएलएन प्रशिक्षण के समापन पर एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित छह दिवसीय खंडस्तरीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी व प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि शिक्षक निपुण होंगे तभी बच्चे निपुण बनेंगे।
प्रशिक्षण 28 अक्तूबर से शुरू हुआ था, जिसमें खंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों और गतिविधियों से परिचित कराना है, ताकि वे कक्षा में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ को बेहतर बना सकें।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना ही निपुण हरियाणा मिशन का लक्ष्य है। समापन समारोह में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण समन्वयक मनोज खोला ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
आयोजन में एबीआरसी आनंद कुमार और बीआरपी रेखा ने सहयोग दिया। साधना और डाटा ऑपरेटर रेणु ने निपुण डैशबोर्ड पर बैच निर्माण एवं दैनिक उपस्थिति की जिम्मेदारी संभाली।
प्रशिक्षण के दौरान तीन बैचों में शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बैच-एक में सरिता और मीना, बैच-दो में सीमा और ज्योति तथा बैच-तीन में विनेश कुमार और पूजा कुमारी ने केआरपी के रूप में भूमिका निभाई। समापन पर विनोद यादव ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।