फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

Thu, 26 Jun 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11गांव मीरपुर में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देती पुलिस टीम। स्रोत : पु
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव मीरपुर व जौनावास का दौरा करके लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई गई।
विज्ञापन




बुधवार को निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है। समाज में कई तरह के अपराध तो केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूट जैसी वारदातों को केवल इसलिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें। खासकर वे युवा जो बेरोजगार हैं, या जिनकी आमदनी कम है, वे अगर नशे के चंगुल में फंस गए तो उनके पास अपनी यह जरूरत पूरी करने के लिए केवल गलत रास्ते ही हैं। पहले वे अपने घर से ही छोटी-मोटी चोरी या हेराफेरी की शुरूआत करते हैं और जब यह आगे नहीं चल पाती तो बाहर झपटमारी या लूट मार का रूप ले लेती है।
एक बार नशे के दलदल में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें