संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए लोगों को पंजीकरण कराना होगा। आयुष विभाग ने विशेष ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल और टोल-फ्री नंबर जारी किया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आयुष विभाग ने विशेष पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। नागरिक 9501131800 नंबर पर कॉल करके भी पंजीकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस के आयोजन की तैयारी करने और अधिक से अधिक लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है।
खास तौर पर शिक्षण संस्थानों में पंजीकरण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी।