फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नारनौल रोड पर गांव सहारनवास के निकट एक ट्राले की टक्कर से कुंडल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामपुरा थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव कुंडल निवासी संजय कुमार किसी काम से 27 अप्रैल को गांव सहारनवास के पास आए थे। नारनौल रोड पर सड़क किनारे पैदल जाते समय एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने संजय को टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजीव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने बाद शव परिजनों को सौंप दिया और गांव हरजीपुर निवासी देवेंद्र की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें