फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या हुई 16

Tue, 15 Jul 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29बावल में मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकने के लिए दवाई डालते स्वास्थ्य कर्मी। स् - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में पांच दिन बाद डेंगू का एक और केस मिला है। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 16 हो गई है। अबतक मलेरिया के सात मामले आए हैं। वीरवार को 5 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए थे जिसमें एक मरीज की रिपोर्ट सोमवार को डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जाकर हौद, कूलर के पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही है। टीम ने अभी तक 10 लाख 45 हजार 290 घरों में लार्वा की जांच की है। इसमें से 930 लोगों के यहां लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान में तापमान में उतार चढ़ाव को लेकर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार डेंगू संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन दिनों उल्टी, दस्त, वायरल बुखार के मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि कभी तेज धूप तो कभी वर्षा के बीच तापमान के उतार-चढ़ाव से संक्रमण बढ़ रहा है। बारिश के बाद जलभराव और पेयजल सप्लाई में स्वच्छता के अभाव में उल्टी, दस्त, हैजा, फूड प्वायजनिंग आदि से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं।



मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर में आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहे, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन


डेंगू के कहां कितने केस मिले



रेवाड़ी शहरी क्षेत्र- 1



सीएचसी गुरावड़ा- 2


सीएचसी बावल- 3



सीएचसी खोल- 7

जिले से बाहर 3

वर्जन
मलेरिया विभाग की टीम के सदस्य गांव और कस्बे में जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। डेंगू के संभावित लक्षण वालों के रक्त जांच की जा रही है। जहां मलेरिया और डेंगू के मामले मिलते हैं वहां फॉगिंग कराई जा रही है।- विरेंद्र यादव, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें