फोटो: 02रेवाड़ी। लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते सूचना विभाग की टीम। स्रोत: डीपीआ
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान का बुधवार को समापन हो गया।
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि लोक गीतों और भजनों के माध्यम से लोगों को संदेश देने और मनोरंजन का काम एक साथ हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के प्रचार अभियान बहुत प्रभावी होते हैं। इनका काफी असर होता है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लोक कलाकारों की क्षमता का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार करने के लिए इस प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं।