रेवाड़ी। नारनौल रोड स्थित हुसैनपुर डायट में वीरवार को नव पदोन्नत प्राचार्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि बड़े बदलाव के लिए स्वयं रोल मॉडल बनना पड़ता है। तभी बड़े बदलाव की आशा की जा सकती है।
कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक व हसला के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि अब तक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नव पदोन्नत प्राचार्य को रोल ऑफ डीडियोस, एचआरएमएस, पीएफएमएस, ई-सैलेरी, एमआईएस, एरिया ऑफ कंसर्न, एरिया ऑफ इनफ्लुएंस और एरिया ऑफ कंट्रोल के साथ-साथ स्वयं का विकास कैसे करें। एचबीएसई बोर्ड के चेयरमैन यादव ने स्ट्रेटेजिक लीडरशिप एंड रोल ऑफ प्रिंसिपल्स इन एमईपी 2020 विषय के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य सुभाष चंद्र, प्रशिक्षक कोऑर्डिनेटर डॉक्टर विश्वेश्वर कौशिक, लक्ष्मी नारायण व दीपक कुमार मनोविज्ञान प्राध्यापक, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद