संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीआईए-1 रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बोहका निवासी नवीन के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 22 मार्च को सूचना मिली थी कि नवीन निवासी गांव बोहका ने अपने मकान में अवैध हथियार छुपा रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर आरोपी के मकान की तलाशी ली तो आरोपी नवीन घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों की मौजूदगी में तलाशी ली तो मकान के टॉयलेट के फ्लैश से 1 अवैध देशी पिस्टल व 9 जिन्दा रौंद बरामद हुए।
जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को गांव बोहका निवासी नवीन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक और अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।भ