फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ने होंगे 8 विषय

Fri, 07 Jun 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में इस बार शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने नए सत्र में दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। नई शिक्षा नीति के तहत अब विद्यार्थियों को स्नातक प्रथम वर्ष में कुल आठ विषय पढ़ने होंगे। अब कोई भी विषय अनिवार्य या ऐच्छिक नहीं होगा।
विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ पाठ्यक्रम का चयन कर रहे हैं। पहले बीए में अंग्रेजी, हिंदी अनिवार्य विषय के साथ कोई दो विषय और एक ऐच्छिक विषय सहित कुल चार या पांच विषय पढ़ने पड़ते थे लेकिन अब कैटेगरी में रोजगारपरक, कौशल, अध्ययनशील आठ विषयों का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए जारी 20 विषयों में से अलग-अलग कोर्स के आठ विषयों का चयन करना होगा। इनमें कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस, डिफेंस स्टडीज, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन, संगीत में वाद्य और गायन, शारीरिक शिक्षक, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, योग आदि अलग-अलग कैटेगरी में पढ़ाई करनी होगी। इसके साथ ही कक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले इनकी कक्षाएं 40 मिनट की होती थी लेकिन अब इन कक्षाओं का समय बढ़ाकर 1 घंटे तक कर दिया गया है।ॅ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें