संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में बीते माह पुलिस प्रशासन की ओर से चलाई गई विशेष मुहिम में पुलिस टीमों ने विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 427 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों, सट्टा खाईवाली व जुआ खेलने वालों, अवैध हथियार रखने और नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 15 उद्घोषित आरोपियों समेत 427 आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी के 10 वाहन बरामद किए। मई में लापता हुए 89 लोगों को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने जिला के सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ, नारकोटिक्स सेल और पीओ स्टाफ को विशेष निर्देश दिए है कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम में आमजन का सहयोग लेकर और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी जिला रेवाड़ी में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील है कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना दें।