कोसली। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की तरफ से महाविद्यालय में बीए, बीएससी एवं बीकॉम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय महाविद्यालय कोसली के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण 3 जून से 25 जून तक किए जाएंगे। 3 जुलाई को दाखिले की पहली सूची व 10 जुलाई को दूसरी सूची पर दाखिले किए जाएंगे। 15 जुलाई से बची हुई सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। किसी भी विद्यार्थी को कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो महाविद्यालय में हेल्प डेस्क की सुविधा की गई है। इस पर सभी विद्यार्थी अपनी शंका का निवारण कर सकते हैं। संवाद