भिवाड़ी। पुलिस ने हाईवा डंपर चोरी करने के मामले में आरोपी रमीज उर्फ बहरा को गिरफ्तार किया है। खैरथल थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को नागौर जिले के सुरपालिया निवासी नानूराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 सितंबर की रात को ग्राम सिवाना के रेलवे अंडरपास के पास खड़े उनके हाईवा डंपर को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था।
इस रिपोर्ट पर थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल व आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी रमीज उर्फ बहरा के कब्जे से वाहन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को शातिर वाहन चोर बताते हुए कई चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के अन्य साथी अपराधियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है और उनकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।