फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाथरस के ध्यानार्थ...कैब चालक से गाड़ी लूटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने कैब चालक से गाड़ी लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव तलाना निवासी मोहित उर्फ़ अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गाड़ी में रखा लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के गांव कपसिया मुबारिकपुर हाल आबाद भवानी एनक्लेव बसई चौक, गुरुग्राम निवासी जगबीर सिह ने अपनी शिकायत ने बताया कि वह काॅमर्शियल कैब गाड़ी चलाता है। 8 मई की देर रात करीब 11.30 बजे वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से तीन सवारियों को लेकर रेवाड़ी आया था। जो हरी नगर फ्लाईओवर से कुछ दूरी आगे जाने के बाद सवारियों ने लघुशंका जाने के बहाने से उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। इसी दौरान जब वह भी गाड़ी से नीचे उतर कर लघुशंका करने लगा तो तीनो आरोपी उसकी गाडी को लूट कर ले गए। गाड़ी में उसका मोबाइल, पर्स व अन्य सामान भी रखा हुआ था। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला झज्जर के गांव तलाना निवासी मोहित उर्फ़ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें