रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस ने दो नाबालिगों को बहलाकर ले जाने व एक के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुग्राम जिले के गांव खुरमपुर खेडा निवासी हरीश के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 11 जुलाई को उसकी दो नाबालिग बेटियों को हरीश निवासी खुरमपुर खेडा जिला गुरुग्राम बहलाकर ले गया। तलाशी के बाद छोटी लड़की मिल गई, लेकिन बड़ी लड़की नहीं मिली है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की का सुराग लगाकर बरामद कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान करवाने के बाद पोस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है।