फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेट्रोलियम पाइप लाइन को तोड़ तेल चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 18आरोपी, विनय कुमार। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। तेल चोरी के प्रयास करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला कन्नौज के गांव भोजपुर के विनय कुमार के रूप में हुई है।धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने हिन्दुस्तान पट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की मुद्रा-दिल्ली पाइपलाइन से युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




दरअसल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सुपरवाइजर गांव बगंडवा निवासी महेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। 22 फरवरी 2023 को उनकी मुद्रा-दिल्ली पाइप लाइन के खण्डोडा-हेली मंडी सेक्शन पर तेल लीक का अलाॅर्म आया था। जांच के लिए 6 टीमों द्वारा पाइप का निरीक्षण किया गया तो गांव शहबाजपुर खालसा के खेतों के एरिया में तेल फैला हुआ मिला। पाइप में दो वाल्स लगे हुए मिले। किसी व्यक्तियों द्वारा पाइप को क्षति पहुंचाकर तेल चोरी करने का प्रयास किया गया है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी जितेन्द्र कुमार, कृष्ण, आदेश कुमार व राजू उर्फ राजकुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें