फोटो : 03एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वच्छता अभियान चलाते कैडेट्स व स्कूल स्टॉफ। स्रोत : स्क
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद स्वच्छता अभियान भी चलाया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय के समीप बस्तियों में जाकर सफाई की और ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया। एनएसएस शिविर के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से हम समाज में फैली कुरीतियो को दूर कर सकते हैं व समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर सतवीर, रविंद्र, डॉ. हरीश कुमार यादव, डॉक्टर रेखा, सरिता, रन तेज व रविंद्र उपस्थित रहे।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद