फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन सरकारी में 25 तो निजी स्कूलों में रही 62 प्रतिशत छात्रों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना के चलते 85 दिन बाद शुक्रवार को खुलने पर पहले दिन सरकारी स्कूलों में महज 25 और निजी स्कूलों में 62 प्रतिशत छात्र ही पहुंचे। स्कूल संचालकों की मानें तो सोमवार से संख्या बढ़ जाएगी, क्योंकि साप्तहांत होने के चलते बच्चे कम पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन शिक्षकों ने भी पढ़ाई की बजाय विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव का ही पाठ पढ़ाया और मास्क सहित एसओपी पालन करने के निर्देेश दिए। शुक्रवार से 9वीं से लेकर 12वीं के बच्चों के अलावा 23 जुलाई से छठी से आठवीं तक के स्कूल भी खोले जाने हैं। पहले दिन बच्चों का तापमान व सामाजिक के साथ ही स्कूल में प्रवेश दिया गया
कन्या विद्यालय में पहुंचीं 115 छात्राएं
शहर के दो बड़े स्कूल राज्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक चौथाई से भी कम बच्चे स्कूल पहुंचे। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1011 छात्राओं में से सिर्फ 115 छात्राएं ही क्लास लेने पहुंचीं। जबकि राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 670 में से 63 बच्चे स्कूल में पहुंचे। शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया कि सभी स्कूलों को 50% ही विद्यार्थियों को एक बार में स्कूल बुलाने का आदेश दिया गया है। जिस कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है, उन्हें सभी स्टूडेंट को बुलाने की अनुमति है। दरअसल, 22 अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर के समय प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। 3 माह का लंबा समय बीतने के बाद जैसे ही कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या कम हुई।
विज्ञापन

रेवाड़ी के डीईओ राजेश कुमार ने बताया कि पहले दिन सरकारी स्कूलों में 25 व निजी स्कूलों में बच्चों की हाजिरी 62 प्रतिशत रही है। पहला दिन होने के चलते हाजिरी कम थी। सोमवार से बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। सभी स्कूलों में एसओपी का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए गए हैं। नियमों का सभी को पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें