फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीदों की वीरांगनाओं का होगा सम्मान

Tue, 03 Nov 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेजांगला शौर्य दिवस को लेकर बातचीत करते। स्रोत : संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेजांगला शौर्य दिवस पर 18 नवंबर को रेजांगला स्मारक पर शहीद वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 7 नवंबर की शाम 6 बजे स्मारक परिसर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर, रेजांगला ट्रस्ट और रेजांगला शौर्य समिति की संयुक्त बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेंद्र पाल यादव ने की।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 18 नवंबर को रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया जाएगा। इस अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम तीनों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
बैठक में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले दीप उत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। शाम 6 बजे रेजांगला स्मारक पर दीप जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की ओर से प्रदेश महामंत्री जगमोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीवान सिंह, प्रदेश सचिव सरोज यादव और जिला अध्यक्ष नितिन यादव एडवोकेट मौजूद रहे। वहीं रेजांगला ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता नरेश चौहान ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें