फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रक्षाबंधन पर भाइयों को बहनें दिलाएं नशा न करने की शपथ

Sun, 27 Aug 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में रविवार को किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें राखी बांधने के बाद अपने भाइयों को नशा न करने की शपथ दिलाएं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रधान बहन मुकेश कुमारी, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव, समाजसेवी एडवोकेट सुनील भार्गव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार की पौराणिकता बताई। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला प्रधान श्रुति शर्मा, शिक्षाविद मोनिका, सुनीता शास्त्री व महिला संयोजक शशि जुनेजा ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन अपने भाई से धनराशि लेने की जगह बहने उनसे वचन लें कि वे जीवन में तंबाकू, जर्दा, शराब या अन्य किसी तरह का नहीं करेंगे। संस्था के सह संयोजक प्रवीण ठाकुर, महिला प्रधान निशा सिकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज व शिक्षाविद् डॉक्टर बलवीर अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन बहनें बाजार की मिठाई न लाएं बल्कि फल, मेवा व अनेक तरह के पौष्टिक जूस लेकर भाई के घर जाएं ताकि उन्हें इस्तेमाल करके सभी को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। वीरांगना बेटी श्रुति आर्य ने वीर रस की कविता सुनकर सभी को भाव विभोर कर दिया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। सहसंयोजक प्रवीण ठाकुर ने सभी को एरोबिक का अभ्यास कराया। जितेश, अल्का, पूर्वांशी, ओजस्वी, विहान ने भाई बहन के प्यार की नाटिका प्रस्तुत कर सभी की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में प्रोफेसर सी.एल. सोनी, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, समाजसेवी दयानंद आर्य, विनय शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, मनस्वी को उनके उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्तिपत्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यतः हिमांशु पिपलानी, जूही, राजेंद्र सिंह बालावास, कपिल कपूर, ओम प्रकाश चुघ, राम रतन, सुरेश शर्मा, सतीश भारद्वाज, नंद कुमार, अमन सैनी, उर्मिला, प्रिया गोयल, अशोक प्रकाश, उमा रानी, लक्ष्मी नारायण, आचार्य सुरेश चंद शर्मा व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें