फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित पंचायतों ने अधिकारियों को बताई विकास की राह: धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षित पंचायतों ने अधिकारियों को विकास की राह बताने का काम कर दिखाया है। बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है कि हरियाणा की ही नहीं बल्कि देश की शिक्षित पंचायत ने कार्यकाल पूरा किया है। शिक्षित पंचायतों के लिए सरकार को सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़नी पड़ी, लेकिन जब इसका फल मिला तो सभी की सराहना मिली।
विज्ञापन

प्रदेश की जनता भी चाहती थी कि उनकी छोटी सरकार पढ़ी लिखी हो, ताकि गांवों का चौतरफा विकास हो। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार ने शिक्षित पंचायतें बनाकर नए नए अध्याय की शुरुआत की थी और पंचायतों पर भरोसा जताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार को राव शेर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से नाहड़ रोड कोसली स्थित विधायक कैंप कार्यालय में क्षेत्र के निवर्तमान पंच-सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला पार्षदों का सम्मान व होली मिलन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सहप्रभारी व झारखंड के कोडरमा क्षेत्र से सांसद अन्नपूर्णा तथा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कोसली के विधायक व स्वागताध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
गांव में बसती है भारत की आत्मा : अन्नपूर्णा
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा की सहप्रभारी एवं कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास में अपना अहम योगदान दिया है, जिससे गांवों का स्वरूप बदला है। महिलाएं भी गांवों के विकास में बराबरी की भागीदारी लेकर विकास के लिए आगे आ रही हैं। बेशक हमारा देश पुरूष प्रधान देश है, लेकिन महिलाओं को पूरा मान-सम्मान मिल रहा है।
138 गांव के प्रतिनिधि किए गए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान 138 गांवों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है। इस बीच विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने देशभक्ति कविता के माध्यम से सबको मंत्रमुगध कर दिया।कार्यक्रम संयोजक ट्रस्ट के सचिव निशांत यादव ने कार्यक्रम में पधारने पर सभी मेहमानों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।मंच संचालन साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने किया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, जिलाध्यक्ष मास्टर हुकम चंद यादव, बलजीत यादव, महावीर यादव, रामदत्त भारद्वाज, अमित यादव, नीतू चौधरी, शारदा यादव, कुमारी गीता, प्रीतम चौहान, मंडलाध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, रामअवतार कतोपुरी, पिंकी शर्मा सुधराना, नीलम झोलरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें