फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुरानी बसें भेजी, नई बसों का इंतजार

Tue, 09 Sep 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 40रेवाड़ी बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सख्त निर्देशों के बाद हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी डिपो की ओर से बीएस-4 बसों की संख्या घटाई जा रही है। डिपो से 25 और बसें अंबाला और यमुनानगर में भेजी जा रही हैं। इनमें से 20 बसें अंबाला और 5 बसें यमुनानगर भेजी जाएंगी। इसके बदले नई बीएस-6 बसें आएंगी। जबतक ये बसें नहीं आती हैं तबतक यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

इससे पहले भी रेवाड़ी डिपो से 10 बसें कैथल और 7 बसें सिरसा भेजी जा चुकी हैं। इन बीएस-4 बसों के जाने से डिपो में वाहनों की संख्या कम हो जाएगी, जिसका सीधा असर लोकल रूटों पर पड़ सकता है। हालांकि, अधिकारी नई बसें आने का दावा कर रहे हैं।
इससे पहले भी रेवाड़ी डिपो से 10 बसें कैथल और 7 बसें सिरसा भेजी जा चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह सभी बीएस-4 मॉडल की बसें हैं। इनके जाने के बाद, डिपो के पास अब केवल 143 बसें ही बचेंगी। चालकों का कहना है कि एक साथ 25 बसों के कम होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोकल रूटों पर बसों के फेरे घट सकते हैं।
विज्ञापन

इसका सीधा असर दैनिक यात्रियों, खासकर कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों पर पड़ेगा, जिन्हें अब बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
इनमें महेंद्रगढ़, नारनौल, झज्जर, कोसली, बावल, धारूहेड़ा, पटौदी समेत कई ग्रामीण रूट भी शामिल हैं। ग्रामीण रूटों पर रात के समय (नाइट पर) भी इन बसों को ले जाया जाता था, जहां पर सुबह गांवों से यात्रियों को लेकर रेवाड़ी शहर में यह बसें आती थी।
अब एक साथ 25 बसें भेजने से नाइट के समय भी फेरे कट सकते हैं। इसके अलावा दिन में चलने वाले लोकल रूटों पर भी सवारियों का इंतजार बढ़ सकता है। क्योंकि अभी तक नई बसें आई नहीं है। विभाग का दावा है कि नई बसें आएंगी, लेकिन अभी तक यह तय नहीं है इनके आने में कितना समय लग सकता है।

यात्री बोले- नई बसें आने के बाद पुरानी को भेजें
यात्रियों का कहना है कि रेवाड़ी में पहले से ही नए रूट शुरू करने और मौजूदा रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है, ऐसे में बसों को जल्दी-जल्दी दूसरे जिलों में भेजना ठीक नहीं है, पहले नई बसें आनी चाहिए, उसके बाद भेजी जानी चाहिए, ताकि यात्रियों का रूट पर अधिक इंतजार नहीं करना पड़े। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जल्द नई बसें आएंगी

वर्जन:

बसों को भेजनेके लिए पत्र आया था, जिसके मुताबिक हमने बसों को भेजना शुरू कर दिया है। इसके बाद नई बसें आएंगी, फिर यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं रहेगी। निरंजन शर्मा, जीएम रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें