सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संग्लो स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। संग्लो स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। ओजस चौहान ने 98.9 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एशिका ने 97.8 प्रतिशत, आर्यन ने 96.8 प्रतिशत व आयुषी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महक ने आईटी में 100-100 अंक हासिल किए जबकि ओजस ने इंग्लिश, हिंदी व सोशल साइंस में 99-99 अंक प्राप्त किए। प्रयांशी व आयुषी ने भी विभिन्न विषयों में उच्च अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या गरिमा यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।