फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहीं पहुंचे अधिकारी, नागरिकों ने जताया रोष

Sun, 28 Jul 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 6रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर शाम के समय एकत्रित हुए स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाइवे-15 पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग नंबर-61ए (भाड़ावास फाटक) पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड की चौड़ाई सिर्फ छह फीट छोड़ने को लेकर लोगों में नाराजगी है। इसको लेकर बातचीत के लिए एचएसआरडीसी (हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलेपमेंट कारपोरेशन) के अधिकारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत के लिए रविवार की शाम 6 बजे का समय दिया था लेकिन वह नहीं पहुंचे।
इसको लेकर वार्ड नंबर 22 ओर 23 के लोग सर्विस रोड पर एकत्रित हुए और रोष जताया। लोगों का आरोप है कि जब अधिकारी से फोन पर बात की गई तो बताया कि उनको जरूरी काम है जिससे वह नहीं आ सकेंगे। देवेंद्र, राजेश, जसवंत, पवन ने बताया कि सर्विस रोड 6 फीट से भी कम रह जाने से भविष्य में समस्याएं होंगी। इसमें बिजली विभाग के खंबे, पानी की लाइन व सीवर लाइन भी है। इसकी वजह से सर्विस लेने और संकरी हो गई है। इस लेन में न फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचेगी न एंबुलेंस और स्कूल बस जिससे दिक्कत होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां की 4 कॉलोनी कंपनीबाग, हंस नगर, न्यू आदर्श नगर व परशुराम कॉलोनी की 5 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-22 व 23 के लोगों ने 8 मई को सर्विस रोड के मामले में हरियाणा सरकार के लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन, एचएसआरडीसी, नगर परिषद व तहसीलदार सहित कुल 8 विभागों को पत्र भेजा था। किसी भी विभाग ने जवाब तक नहीं दिया। सीएम विंडो हरियाणा पर भी कोई रिप्लाई नहीं दिया गया। भारत सरकार के शिकायत निवारण पोर्टल सीपीजीआरएम पर भी शिकायत भेजी लेकिन शिकायत का विवरण अपर्याप्त या पठनीय नहीं है बता कर समस्या की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें