फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ उपचुनाव संपन्न कराएं अधिकारी : डीसी

Tue, 31 Oct 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बावल के वार्ड संख्या 11 में पार्षद पद पर 5 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी राहुल हुड्डा ने ईवीएम का रेंडमाइजेशन कराया। डीसी राहुल हुड्डा ने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ उपचुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि चुनाव की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के लिए रेंडमाइजेशन महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो सभी उम्मीदवारों के समक्ष करवाई जाती है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे सभी आचार संहिता का पालन करें और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव पूर्ण करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी व कर्मचारी उपचुनाव को पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराएं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हिदायतों का सख्ती से पालन करें। चुनाव ड्यूटी के प्रति कोताही व लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे मताधिकार का निडर व निर्भीक होकर प्रयोग करें। एसडीएम बावल एवं रिटर्निंग अधिकारी नपा बावल डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी उम्मीदवारों से अपील की कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता की दृढ़ता से पालन करें। किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए उनके कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें