संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से सामुदायिक भवन में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 550 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ।
पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों को वॉकर, व्हील चेयर, कान की मशीन, छड़ी, व्हील कमोड, सिलिकॉन फोम तकिया, नी ब्रेस, फुट वियर किट आदि सहायक यंत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों को बैटरी चालित तिपहिया साइकिल, पहिया कुर्सी, बैसाखी, कृत्रिम अंग वितरित किया जाएगा।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में दिव्यांगों को समय-समय पर नि:शुल्क ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कानों की मशीन, कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जाते हैं। आज दिव्यांगजनों व वृद्धजनों की कृत्रिम अंग (हाथ-पैर ), ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कानों की मशीन, बेत, चश्मा आदि के लिए जांच की गई। जल्द ही बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण दिए जाएंगे।