फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें अधिकारी : डीसी

Fri, 12 Jun 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सीएम विंडो की समीक्षा की। बैठक से पहले शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों को सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निवारण के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निवारण सुनिश्चित करें तथा इन पर प्राथमिकता के आधार पर एक्शन लें। सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें, इसमें कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर जिन विभागों की शिकायतें ज्यादा समय से लंबित हैं, उनका तुरंत प्रभाव से समाधान सुनिश्चित करते हुए एटीआर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें