फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति के साथ कार्य करें अधिकारी : उपायुक्त

Wed, 01 Jan 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला नार्को समन्वय व सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार लघु सचिवालय में हुई। इस दौरान उपायुक्त अभिषेक मीणा ने नशे के खात्मे के लिए पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापक रणनीति और आपसी तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों को हिदायत दी कि वह न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि दूर दराज के क्षेत्र में भी व्यापक निगरानी रखें। नशे की लत ने जिन युवाओं को गिरफ्त में ले लिया है, उनके पुनर्वास के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएं। नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसलिंग करवाएं। इस कार्य में पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया जाए। विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने बारे जागरूक किया जाए। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाना होगा। उपायुक्त ने सभी एसडीएम तथा संबंधित अधिकारियों को जिला में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का नियमित रूप से दौरा करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है अथवा सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री मोबाइल 9050891508 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसे रोकने जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पुलिस तथा आरटीओ के साथ मिलकर नियमित रूप से स्कूलों की बसों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों की पूर्ण रूप से अनुपालना हो। यातायात नियमों का पालन कराएं। ब्लैक स्पॉट चिह्नित करें और अवैध कट बंद कराएं। बैठक में एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम बावल उदय सिंह, सीटीएम प्रीति रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें